Trending Now
#-ਆਯੂਸ਼ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ 10 ਆਯੂਸ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ, ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਠਵਾਂ ਆਯੂਸ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਮੱਖੂ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਆਯੋਜਿਤ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਚੋਰੀ ਤੇ ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੇ 120 ਮੋਬਾਈਲ ਬਰਾਮਦ, ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਵਾਪਸ
#70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅੰਤਰ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ ਤਹਿਤ ਕ੍ਰਿਕਟ ਅੰਡਰ-19 ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ 22 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ
#स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
#ਜਮੀਤਪੁਰ ਢੇਰੂ ਵਿਖੇ ਮੁਫ਼ਤ ਹੋਮਿਓਪੈਥਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ, 150 ਦੇ ਕਰੀਬ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ
#ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਸਟੱਡੀ ਸਰਕਲ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ-ਮੋਗਾ ਜ਼ੋਨ ਵਲੋਂ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਇਮਤਿਹਾਨ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਐਲਾਨਿਆ
#ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
# फिरोजपुर रेलवे मंडल में आज “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान का शुभारम्भ किया गया
#ਮੋਬਾਈਲ ’ਚ ਵੜਿਆ RAT, ਬੈਂਕ ਖਾਤੇ ’ਤੇ ਮਾਰਿਆ ਹੱਥ! 5.75 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ
#ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਸਲੇ ਨਾ ਹੱਲ ਹੋਣ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਗੈਰ-ਵਿਦਿਅਕ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में बुजुर्गो को सेहत सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देकर मनाया “ग्रैंड पेरेंट्स डे”।
- kakkar.news
- September 23, 2022
- Education
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में बुजुर्गो को सेहत सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देकर मनाया “ग्रैंड पेरेंट्स डे”।
फिरोजपुर,23 सितंबर ( विजय कक्कड़)
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में बुजुर्गो को शारीरिक व मानसिक सेहत सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए “ग्रैंड पेरेंट्स डे” आयोजित किया गया।
उपरोक्त सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के कोऑर्डिनेटर अकादमिक एवं सह सहायक गतिविधि श्री मति अंजलि भंडारी ने बताया कि आज के समय में जब बुजुर्ग अपने घरो में मानसिक व शारीरिक समस्याओ से जूझ रहे है, इसी को केंद्रित रखते हुए विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में मुख्य चिकित्सक अधिकारी व प्रमुख डॉक्टर जी एस ढिल्लों ने जहाँ इस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं समारोह में उपस्थित बुजुर्गो को उनकी मानसिक व शारीरिक स्वस्थ रखने हेतु विस्तृत जानकारी देने के सम्बन्ध में उनके जीवन में रोज़मर्रा आने वाली छोटी बड़ी कठिनाईयों का उपाय प्रदान करने के तरीके भी समझाए।
कार्यक्रम की शरुआत नन्हे मुन्हे बच्चो के द्वारा मुख्य अतिथि को फूलो का गुलदस्ता भेंट करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। नन्हे मुन्हे बच्चो के द्वारा नृत्य एवं मधुर संगीत पेश किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा रंग बिरंगी पोशाकों में पेश किये गए फैंसी ड्रेस ने सभी दर्शको को अपना बचपन याद करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बुजर्गो के लिए विभिन्न खेलो का आयोजन भी किया गया। दादा दादी और पोता पोती की रैंप वाक ने एक अद्भुत एवं रोमांचक नज़ारा पेश किया।
श्री मति भंडारी ने कहा कि आज की आधुनिकता के कारण व बढ़ते सोशल मीडिया के प्रति रुझान को देखते हुए छात्र अपने दादा दादी नाना-नानी से अलग होते जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में आये हुए मुख्य मेहमान को स्कूल प्रशासक विपिन शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं आये हुए मेहमानो का धन्यवाद किया गया।
Categories

Recent Posts