मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक।
- 11 Views
- kakkar.news
- June 23, 2026
- Punjab
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक।
फ़िरोज़पुर 23 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 22.06.2026 को, मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में फिरोजपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारियों तथा सभी मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल देश के कोने-कोने को आपस में जोड़ती है, ठीक उसी तरह राजभाषा हिंदी पूरे देश को भाषाई रूप से एक सूत्र में पिरोने का काम करती है साथ ही यह भी कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी सरकारी कामकाज में राजभाषा के संवैधानिक नियमों का पूरी निष्ठा से पालने करे एवं ‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री नितिन गर्ग ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें।
सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी श्री मस्तराम मीना ने बैठक का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
