सड़क दुर्घटना के दौरान ऑफ ड्यूटी दिवंगत रेल कर्मचारी के परिजनों को मिली 40 लाख रुपये की बीमा राशि।
- 8 Views
- kakkar.news
- June 22, 2026
- Punjab
सड़क दुर्घटना के दौरान ऑफ ड्यूटी दिवंगत रेल कर्मचारी के परिजनों को मिली 40 लाख रुपये की बीमा राशि।
फ़िरोज़पुर 22 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत कार्यरत श्री प्रभजोत सिंह, जो तकनीशियन–II के पद पर डीजल शेड लुधियाना में कार्यरत थे, जिनका निधन 20 नवंबर 2025 को ऑफ ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना के कारण हो गया था। दिवंगत कर्मचारी का वेतन पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत था। इस स्कीम के अनुसार, उनका बीमा दावा संबंधित पंजाब नेशनल बैंक शाखा, लुधियाना को प्रेषित किया गया था। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह तथा पंजाब नेशनल बैंक के ए.जी.एम./ सर्किल हेड श्री कपिल कुमार गांधी और सीनियर मैनेजर श्री दीपक कुमार की उपस्थिति में 40 लाख रुपये की राशि दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई है। इसके अलावा दिवंगत रेल कर्मचारी के परिवार को समापन भुगतान के रूप में जीआईएस, ग्रेचुएटी, डीसीआरजी का भुगतान किया गया साथ ही उनकी पत्नी को अनुकंपा के आधार पर रेल विभाग में नियुक्ति भी दी जा रही है।
फिरोजपुर मंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के कल्याण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
