Tree Man Prof. कुलजीत सिंह और उनकी KGS Team Foundation एवं SBI की संयुक्त पहल से फिरोजपुर शहर में हरियाली का विस्तार
- kakkar.news
- August 24, 2026
- Punjab
Tree Man Prof. कुलजीत सिंह और उनकी KGS Team Foundation एवं SBI की संयुक्त पहल से फिरोजपुर शहर में हरियाली का विस्तार
फिरोजपुर, 24 अगस्त 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
पर्यावरण संरक्षण तथा फिरोजपुर शहर को हराभरा एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज KGS Team Foundation, फिरोजपुर के सहयोग से फिरोजपुर शहर में हरियाली व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 5100 पौधे भेंट किए गए।
इस अवसर पर RBO फिरोजपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक सरदार हरप्रीत सिंह एवं टीम SBI फिरोजपुर के सदस्य सरदार जगमोहन सिंह, श्री दलीप कुमार एवं श्री बल्ली बादल ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
KGS Foundation के युवा एवं ऊर्जावान संस्थापक श्री कुलजीत सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सभी ने सराहना की। संस्था सतलुज तटबंध की सुरक्षा एवं हरियाली के लिए लगातार जनसहभागिता सुनिश्चित कर रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सरदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया केवल बैंकिंग सेवाएँ ही नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
“जो धरती को पेड़ों का उपहार देते हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को जीवन का उपहार देते हैं।
आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हराभरा, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
