एटीवीएम मशीन से अनारक्षित टिकट ख़रीदे, लाइन में लगने के झंझट से बचें, समय की बचत करें और समझदार यात्री बनें।
- 62 Views
- kakkar.news
- November 13, 2025
- Punjab Railways
एटीवीएम मशीन से अनारक्षित टिकट ख़रीदे, लाइन में लगने के झंझट से बचें, समय की बचत करें और समझदार यात्री बनें।
फिरोजपुर 13 नवम्बर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
भारतीय रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए एटीवीएम मशीन से जनरल (अनारक्षित) टिकट लेने की सुविधा को सुलभ एवं सरल बना दिया है। रेलयात्रियों को आसानी से अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिंग मशीन (एटीवीएम) लगाए गए हैं, ताकि रेलयात्री अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं। एटीवीएम मशीनें टच-स्क्रीन आधारित हैं, जो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड या क्यू-आर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से भुगतान करके अनारक्षित टिकट या प्लेटफार्म टिकट खरीदने की सुविधा देती हैं। एटीवीएम मशीन के माध्यम से रेलयात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं। एटीवीएम मशीन पर अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए यात्रियों की सहायता हेतु फैसिलिटेटरों की भी नियुक्ति की गई है। इससे टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होती और यात्री आसानी से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते है जिससे यात्रा आसान एवं सुविधाजनक बन जाती है।
फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों अर्थात् लुधियाना, अमृतसर, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, ब्यास, ढंडारी कलां पर यात्रियों की सुविधा हेतु एटीवीएम मशीनें लगाये गए हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक एटीवीएम मशीन का उपयोग करें। यह एक आसान, स्मार्ट और सुरक्षित साधन है, जो यात्रियों को समय की बचत के साथ-साथ कैशलेस लेन-देन की सुविधा भी प्रदान करता जो डिजिटल इंडिया की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

- June 20, 2026
फिरोजपुर रेल मंडल: प्रगति और उपलब्धियों का सप्ताह।
- June 19, 2026