फिरोजपुर रेलवे मंडल में आज “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान का शुभारम्भ किया गया
- kakkar.news
- September 17, 2026
- Punjab Railways
फिरोजपुर रेलवे मंडल में आज “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान का शुभारम्भ किया गया
फिरोजपुर 17 सितंबर 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में आज दिनांक 17.09.2026 को “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” शीर्षक के अंतर्गत‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान पूरे देश में 17 सितंबर से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ एक क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स पर श्रमदान करके पूरे मंडल को संदेश दिया कि अभियान में पूरी भागीदारी के साथ सम्मिलित रहें। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जोड़ना, कम उपयोग,पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को अपनाना (Reduce Reuse, Recycle, प्लास्टिक मुक्त अभियान और कबाड़ से कला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर होगा, जब हम महात्मा गांधी जी के आदर्शों को नमन करेंगे।
‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान के अंतर्गत उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में भी विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं रेलवे ट्रैक आदि जगहों को चिन्हित करके समयबद्ध तरीके से साफ़ करना सुनिश्चित किया जाएगा। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों एवं कार्यशालाओं में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर जागरूकता सत्र, विद्यार्थियों के एक्सपोजर विजिट, नुक्कड़ नाटक एवं कला प्रतियोगिताएं शामिल हैं। स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा, नालियों एवं शौचालयों की सफाई, डस्टबिन की उपलब्धता तथा प्लास्टिक-मुक्त प्लेटफॉर्म सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही स्टेशनों के सौंदर्यीकरण हेतु सेल्फी पॉइंट विकसित करने तथा एवं स्थानीय संस्थाओं (NGOs) की सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफ़ाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026