पंजाब मेल में टिकट चेकिंग स्टाफ ने नाबालिग बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई।
- 29 Views
- kakkar.news
- February 5, 2026
- Punjab
पंजाब मेल में टिकट चेकिंग स्टाफ ने नाबालिग बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई।
फिरोजपुर 5 फ़रवरी 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
आज दिनांक 5 फ़रवरी 2026 को ट्रेन संख्या 12138 (फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात टीटीआई श्री विशाल ने बी-3 कोच में टिकट चेकिंग के दौरान लगभग 7-8 वर्ष के एक अकेले बच्चे को देखा। बच्चे ने बताया कि वह बठिंडा रेलवे स्टेशन पर गलती से ट्रेन में चढ़ गया। श्री विशाल ने अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल आरपीएफ नियंत्रण कक्ष, दिल्ली से संपर्क किया तथा बच्चे को स्क्वैडिंग टीम के हेड कांस्टेबल श्री जरनैल सिंह व उनके अन्य दो साथियों की मदद से जाखल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ स्टाफ को सौंप दिया। आरपीएफ द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सैनी ने बताया कि टीटीई श्री विशाल की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के परिणामस्वरूप एक छोटा बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सका। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ ने अत्यंत तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया जो रेलवे की छवि को गौरवान्वित करती है साथ ही यह समस्त रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।
