फिरोजपुर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम।
- 14 Views
- kakkar.news
- May 27, 2026
- Punjab
फिरोजपुर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम।
फिरोजपुर, 27 मई 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 27 मई 2026 को फिरोजपुर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ और धरती माँ की सेवा में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेन्द्र, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पांडे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक /फ्रेट श्री परमदीप सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया । इसके अलावा, मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।
