डाक विभाग के द्वारा अंतराष्ट्रीय डाक बुकिंग हेतु ग्रामीण इलाको तक पहुँच ।
- 11 Views
- kakkar.news
- June 2, 2026
- Punjab
डाक विभाग के द्वारा अंतराष्ट्रीय डाक बुकिंग हेतु ग्रामीण इलाको तक पहुँच ।
फिरोजपुर 02 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
विदेश में डाक भेजने की सुविधा के बारे में फिरोजपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर, श्री रवि कुमार ने बताया कि अब डाक विभाग के माध्यम से विदेश में रह रहे रिश्तेदारों को बेहद उचित दाम पर फिरोजपुर मंडल के सभी ग्रामीण डाकघरों में माध्यम से भी भेजी जा सकती । इन डाकघर की दरें निजी कूरियर सेवा की तुलना में काफी कम है। डाक विभाग ने ग्रामीण एवं दूर-दराज इलाको में भी ग्राम निवासी अपने ग्राम के डाकघरों में इस सुविधा का फायदा उठा सकते है। डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in के माध्यम से देश-विदेश में समान भेजने हेतु सभी प्रकार की सेवा के सन्दर्भ में उक्त दरों का पता घर बैठे कर सकते है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने विदेश भेजने के लिए पैकिंग बॉक्स और उनकी पैकिंग की सुविधा निम्न्न दरों एवं उच्च गुणवता वाली सामग्री के साथ ग्रामीण डाकघरों में भी उपलब्ध करवाई गई है।
