“फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ से टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को किया गया जागरूक।”
- kakkar.news
- August 26, 2026
- Punjab Railways
“फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ से टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को किया गया जागरूक।”
फिरोजपुर 26.08.2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
रेलयात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज फिरोजपुर मंडल के लुधियाना, जलंधर सिटी एवं अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से टिकट खरीदने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में बैनर एवं स्टैंडी लगाकर यात्रियों को ‘रेल वन ऐप’ के लाभों से अवगत कराया गया। मौके पर इन स्टेशनों पर लगभग 250 यात्रियों के मोबाइल फोन में ‘रेल वन ऐप’ इंस्टॉल कराया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की कि वे डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदें, जिससे टिकट प्राप्त करना तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होता है। ‘रेलवन’ ऐप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो रेलयात्रियों के लिए एक डिजिटल साथी के रूप में कार्य कर रहा हैंI इस सुविधा के तहत यात्रियों को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें छुट्टे पैसे रखने की झंझट से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट, पर्यावरण संरक्षण तथा टिकट के लिए कतार में लगने से निजात शामिल हैं।
