अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सुश्री नीता ने हासिल किया तीसरा स्थान
- kakkar.news
- September 28, 2026
- Punjab Railways
अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सुश्री नीता ने हासिल किया तीसरा स्थान
फिरोजपुर दिनांक: 28.09.2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
57वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप-2026 का आयोजन दक्षिण पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हुब्बली (कर्नाटक) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में फिरोजपुर मंडल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री नीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सुश्री नीता ने 10 किलोमीटर जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल फिरोजपुर मंडल को गौरवान्वित किया है, बल्कि भारतीय रेल का मान भी बढ़ाया है।
सुश्री नीता का चयन वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप-2026 के लिए भी हुआ है, जिसका आयोजन चेक गणराज्य में 13 नवंबर 2026 से किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर उनकी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।
सुश्री नीता फिरोजपुर मंडल के परिचालन विभाग में पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उत्कृष्ट खेल उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सामान्य श्री त्रिलोक सिंह एवं मंडल परिचालन प्रबंधक श्री हरमीत सिंह ने उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने उनको बधाई देते हुए कहा कि आप इसी तरह पूरी लगन के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेते रहे और फिरोजपुर मंडल का नाम रोशन करते रहे।

- September 28, 2026
अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सुश्री नीता ने हासिल किया तीसरा स्थान
- September 28, 2026
ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਟਰੇਡਰਜ਼ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਚਨਬੱਧ: ਅਨਿਲ ਠਾਕੁਰ
- September 28, 2026