प्रैस क्लब फिरोजपुर में 25 मई को लगेगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप
- kakkar.news
- May 23, 2024
- Health Punjab
प्रैस क्लब फिरोजपुर में 25 मई को लगेगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप
फिरोजपुर 23 मई 2024 (सिटीजनज़ वॉइस)
अनिल बागी अस्पताल प्रैस क्लब फिरोजपुर के सहयोग से लगाएगा फ्री मैडीकल चैकअप कैंप। जानकारी देते हुए प्रैस क्लब फिरोजपुर के प्रधान कमल मल्होत्र ने बताया कि डा. अनिल बागी अस्पताल फिरोजपुर, प्रैस क्लब फिरोजपुर के सहयोग से प्रैस क्लब फिरोजपुर में 25 मई को फ्री मैडीकल चैकअप कैंप लगा रहा है। उन्होने बताया कि कैंप में पेट, जिगर के रोगों के माहिर, शूगर व गुर्दे के रोगों के माहिर डाक्टर मरीजों का चैकअप करेंगे। कमल मल्होत्र ने बताया कि कैंप में एम.बी.बी.एस,एम.एस जनरल सजर्री डा. अरशीद इकबाल कादरी व एम.बी.बी. एस,डी.एन.बी मैडीसन डा. निताशा कालड़ा आए हुए मरीजों का चैकअप करेगें व उनहें दवाईंया देंगे । उन्होने बताया कि कैंप में मरोजों को मुफ्त दवाईयां दी जाएंगी इसके अलावा ब्लड प्रैशर,शूगर व ई.सी.जी आदि के टैस्ट बिलकुल मुफ्त किए जाएंगे। उन्होने कहा कि कैंेप में चैकअप कराने के लिए आने वाले मरीज अपने पुराने एक्स-रे व मैडीकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं।
