फिरोजपुर मंडल में सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
- 19 Views
- kakkar.news
- October 14, 2025
- Punjab Railways
फिरोजपुर मंडल में सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
फिरोजपुर, 14 अक्टूबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल के मंडल चिकित्सालय में आज परिचालन विभाग के कर्मचारियों के लिए सी.पी.आर. (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल प्राथमिक सहायता दी जा सके।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. कमल कुमार ने प्रतिभागियों को सी.पी.आर. देने की सही विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पुतलों पर डेमो देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थिति में इस तकनीक को अपनाने की समझ विकसित हो सके। इस अवसर पर 50 से अधिक कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि मंडल के फ्रंटलाइन स्टाफ को सी.पी.आर. और प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण देने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक कर्मचारी को इस प्रकार के कौशल से लैस करना है ताकि रेलयात्रियों को आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके।