फिरोजपुर मंडल ने वर्ष 2025 में सिलेक्शन कैलेंडर के माध्यम से कुल 3850 कर्मचारियों को पदोन्नत किया।
- 61 Views
- kakkar.news
- January 7, 2026
- Punjab
फिरोजपुर मंडल ने वर्ष 2025 में सिलेक्शन कैलेंडर के माध्यम से कुल 3850 कर्मचारियों को पदोन्नत किया।
फिरोजपुर 07 जनवरी 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति प्रदान किया जाता है, जो कर्मचारी की आकांक्षाओं और संगठनात्मक हितों की भी रक्षा करता है। पदोन्नति से कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा, वित्तीय लाभ एवं सेवानिवृत्ति लाभ में भी बढ़ोतरी होती है। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान कुल 19,643 कर्मचारियों में से कुल 3,850 कर्मचारियों का चयन एवं पदोन्नति चयन कैलेंडर निगरानी प्रणाली की सहायता से की गयी। यह कुल संख्या का लगभग 20% है।
फिरोजपुर मंडल में पदोन्नति के लिए सिलेक्शन कलेंडर मॉनिटरिंग के माध्यम से एडवांस मे ही पदोन्नति प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाता हैं। कार्मिक विभाग को चयन सूची/पैनल एडवांस में ही तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जब कोई कर्मचारी रिटायर हो जाए तो अगले योग्य कर्मचारी को उसी दिन पदोन्नति दी जा सके। कर्मचारियों की पदोन्नति की मॉनिटरिंग के लिए एक सिलेक्शन कैलेंडर बनाया हुआ हैं, जिससे कोई भी चयन/उपयुक्तता एवं ट्रेड टेस्ट छूट नहीं सकता है। मंडल के कार्मिक शाखा के अधिकारियों द्वारा नियमित अवधि पर इसको रिव्यू किया जाता हैं, जिससे योग्य कर्मचारी को समय पर पदोन्नति मिल सके।

- March 24, 2026
अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे अधिकृत वेंडरों की पहचान
- March 23, 2026
शहीदी मेला–हुसैनीवाला के अवसर पर रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध
- March 23, 2026