फ़िरोज़पुर मंडल में टीटीई की तत्परता से बची एक रेलयात्री की जान
- 21 Views
- kakkar.news
- February 21, 2026
- Punjab
फ़िरोज़पुर मंडल में टीटीई की तत्परता से बची एक रेलयात्री की जान
फिरोजपुर 21 फरवरी 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
दिनांक 20.02.2026 को ट्रेन संख्या 14622 (फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़) में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर टिकट चेकिंग स्टाफ की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। एक यात्री कोच A-1 में सीट संख्या 40 पर अपने परिवार के साथ फिरोजपुर कैंट से हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा कर रहे थे। जाखल स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान के पश्चात यात्री को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई श्री दयानंद यादव ने तुरंत प्राथमिक कार्रवाई करते हुए चिकित्सक से संपर्क किया। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाइयाँ तत्काल अपने निजी व्यय से उपलब्ध करवाईं। इसके अतिरिक्त, अगले स्टेशन पर आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीटीई श्री दयानंद यादव द्वारा समय पर दिखाई गई सूझ-बूझ एवं त्वरित चिकित्सीय सहायता से एक यात्री की जान बच सकी, जो रेलकर्मियों की कर्तव्यपरायणता एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
