मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
- kakkar.news
- March 23, 2026
- Punjab Railways
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
फिरोजपुर 23 मार्च 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 23.03.2026 को सभाकक्ष, मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में फिरोजपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, तथा सभी मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने सहभागिता की।
सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में हमें सुधार की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। राजभाषा में कार्य करते समय सहज एवं सरल शब्दों का प्रयोग करें। ‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री नितिन गर्ग ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें।
श्री मस्तराम मीना, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी ने बैठक का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

- September 21, 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
- September 21, 2026