स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
- kakkar.news
- September 21, 2026
- Punjab Railways
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
फिरोजपुर 21 सितम्बर 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना एवं फिरोजपुर कैंट सहित प्रमुख स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई कर प्रभावशाली स्वच्छता सुनिश्चित की गई। मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाकर यात्रियों को चार-स्ट्रीम डस्टबिन के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की जा रही है।
स्वच्छता अभियान में यात्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना एवं फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशनों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी प्वाइंट्स पर यात्री उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वच्छता का संदेश साझा कर रहे हैं और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी का रूप देने में अपना योगदान दे रहे हैं।

- September 21, 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
- September 21, 2026