रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन।
- 15 Views
- kakkar.news
- April 11, 2026
- Punjab
रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन।
फिरोजपुर, 11 अप्रैल 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि समर सीजन के दौरान रेलयात्रियों की सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर-फिरोजपुर कैंट के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:-
04620/04619 फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन।
04620 फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर के लिए दिनांक 18.04.2026 से 23.05.2026 (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को खुलगी। यह साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी 04620 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थापन करके 33 घंटे बाद रात्रि 23:30 बजे झंझारपुर पहुँचेगी।
04619 झंझारपुर से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 20.04.2026 से 25.05.2026 (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक सोमवार को खुलेगी। यह साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी 04619 झंझारपुर से सुबह 01:00 बजे प्रस्थान करके 33 घंटे बाद सुबह 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुँचेगी।
मार्ग में यह साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी लोहियाँ खास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, बराड़ा, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वाल, गौंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकता, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढी, शिशो और सकरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठायें।
