रामबाग वृद्ध आश्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई
- 114 Views
- kakkar.news
- March 13, 2024
- Punjab
रामबाग वृद्ध आश्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई
फिरोजपुर 13 मार्च 2024 (अनुज कक्कड़ टीनू)
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल फिरोजपुर जिले की दो नगरों की बैठक फिरोजपुर छावनी नगर के रामबाग वृद्ध आश्रम में संपन्न हुई जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री सुनील दत्त का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, एंव विहप के आगामी कार्यक्रमों को लेकर के योजना बनाई व विहप की 9-10 मार्च को प्रदेश बैठक बठिंडा में हुई जिसमे फिरोजपुर जिले की दायित्वो घोषणा भी हुई उसके बारे में जिले बैठक में जानकारी दी गयी जैसे – हरीश गोयल को विहिप का विभाग अध्यक्ष, विजय बहल को जिला अध्यक्ष, मुल्तान सिंह को जिला धर्म प्रसार प्रमुख, पं. कैलाश शर्मा को जिला मठ मंदिर अचर्क संपर्क प्रमुख, हरीश पाठक को जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख, अशोक सीकरी को जिला सेवा प्रमुख एंव बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल धवन बनाए गए। इसी प्रकार कल हुई जिले की बैठक में दो नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे एडवोकेट पंकज मल्होत्रा को छावनी नगर अध्यक्ष, योगेश बंसल को छावनी नगर उपाध्यक्ष, दीपक दीक्षित को छावनी नगर उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता को छावनी नगर मंत्री एंव मनी पेहवाल को छावनी नगर का बजरंग दल संयोजक व चेतन शर्मा को फिरोजपुर शहर नगर का बजरंग दल संयोजक बनाया गया और भी आदि घोषणाएं की गई बैठक का समापन करते हुये जिला अध्यक्ष व विभाग अध्यक्ष का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

- March 24, 2026
अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे अधिकृत वेंडरों की पहचान
- March 23, 2026