Trending Now
#बीडीयू बैठक में हुई चर्चा : मिनी रेक सुविधा से कंटेनर लोडिंग को मिलेगा बढ़ावा।
#रेलवे फाटक एवं रेल पटरी पार करते समय सतर्क रहें और रेलवे नियमों का पालन करें।
#जुलाई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 34,410 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਨੂਡਲਜ਼ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਛਾਪਾ, ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਵਿਚਕਾਰ ਬਣ ਰਿਹਾ ਸੀ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਿਲਚੇ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ-ਬੀਐਸਐਫ ਦਾ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਤੂਤ ਦੀ 21ਵੀਂ ਪੁਸਤਕ ‘ਤੂਤ ਦੀ ਪੈੜ’ ਲੋਕ ਅਰਪਣ
#बेवजह चेन पुलिंग पर आरपीएफ का शिकंजा, फिरोजपुर मंडल में 150 मामलों पर कार्रवाई।
#ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ‘ਇੰਡਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ-2026’ ਦੌਰਾਨ “ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ” ਦਾ ਆਯੋਜਨ
#2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਸਰਗਰਮੀਆਂ,
#ਪੀ. ਏ. ਯੂ.-ਕੇ.ਵੀ.ਕੇ. ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਾਬਣ ਅਤੇ ਸਫ਼ਾਈ ਪਦਾਰਥ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਕਿੱਤਾ ਮੁੱਖੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ
रेलवे द्वारा जून माह में टिकट चेकिंग द्वारा ₹02.40 करोड़ रूपये राजस्व अर्जित किया गया।”
- kakkar.news
- July 2, 2025
- Punjab Railways
रेलवे द्वारा जून माह में टिकट चेकिंग द्वारा ₹02.40 करोड़ रूपये राजस्व अर्जित किया गया।”
फिरोजपुर 02.07.2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जाँच की जाती है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून, 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 37,138 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर कुल ₹02.40 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर उनको प्राधिकृत तरीकों जैसे आईआरसीटीसी वेबसाइट, यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप, रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों आदि के माध्यम से उचित टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप अप्रैल माह में 322 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 55 हजार से अधिक रूपये वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें अर्थात् फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। उन्होंने बताया कि रेलवे ने हाल ही में सुपर ऐप “रेलवन” लांच किया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन की लाइव जानकारी, पीएनआर स्टेटस, खानपान का आर्डर, शिकायत और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर रेल हेल्पलाइन सेवा भी प्राप्त कर सकते है।
Categories

Recent Posts