फिरोजपुर मंडल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
- 72 Views
- kakkar.news
- November 17, 2025
- Punjab Railways
फिरोजपुर मंडल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
फिरोजपुर 17 नवम्बर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के सभागार में आज आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धरोहर और उनके द्वारा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान को याद करने के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मंडल के एससी-एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री आर.डी. मीणा तथा मंडल सचिव श्री सतीश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में आज 17 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत, धरोहर और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। फ़िरोज़पुर मंडल में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 1 से 15 नवम्बर 2025 तक मनाए गए जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता एवं जन-कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के अंतर्गत फ़िरोज़पुर मंडल में दिनांक 12 नवम्बर 2025 को सामाजिक-आर्थिक विकास एवं जागरूकता, शिक्षा एवं कौशल विकास, जीविकोपार्जन एवं उद्यमिता विकास, स्वास्थ्य एवं कल्याण, कला, संस्कृति एवं धरोहर आदि विषयों पर आधारित कार्यशालाएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर जनजातीय वीरों पर आधारित रिकॉर्डेड घोषणाओं का प्रसारण किया गया।

- March 21, 2026
ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਘੁਸਪੈਠ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, ਵੱਡੀ ਨਸ਼ੀਲੀ ਖੇਪ ਜ਼ਬਤ
- March 20, 2026