बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट ने एफसीआई के साथ बैठक में रेल परिवहन बढ़ाने पर दिया जोर
- kakkar.news
- February 28, 2026
- Punjab
बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट ने एफसीआई के साथ बैठक में रेल परिवहन बढ़ाने पर दिया जोर
फिरोजपुर 28 फरवरी 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट ने 26 फरवरी 2026 को फ़ूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल माल यातायात को बढ़ावा देना तथा नए ट्रैफिक का सृजन करना था। भारतीय रेल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न परिवहन की प्रमुख कड़ी के रूप में कार्य करती है। देश के अधिक उत्पादन वाले राज्यों से कमी वाले राज्यों तक अनाज और चावल की सुगम एवं किफायती ढुलाई सुनिश्चित करना रेल की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रेल मार्ग से थोक खाद्यान्न का परिवहन न केवल सस्ता, बल्कि तेज और विश्वसनीय भी है, जिससे देश के प्रत्येक नागरिक तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
आयोजित बैठक में, फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरशरण पाठक ने आयोजक के तौर पर रेलवे का पक्ष रखा। बैठक के फलस्वरूप, एफसीआई ने फिरोजपुर मंडल में नवनिर्मित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल कत्थूनंगल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग व पम्पोर में अनाज की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा, पंजाब से देश के विभिन्न हिस्सों में खाद्यान्न आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री मनु गर्ग, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल देव सहित अन्य रेलवे अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026