Trending Now
#फिरोजपुर रेलवे मंडल की बी.डी.यू. टीम ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक विकास बैठकें आयोजित कीं।
#ਸਪੈਸ਼ਲ ਇੰਟੈਂਸਿਵ ਰਿਵੀਜ਼ਨ (ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ.)-2026 ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ 11 ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਗਠਨ
#डाक विभाग के द्वारा अंतराष्ट्रीय डाक बुकिंग हेतु ग्रामीण इलाको तक पहुँच ।
#ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ
#मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।
#ਮਖੂ ਵਿੱਚ ਕਰਿਆਨਾ ਵਪਾਰੀ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ, ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਛਾਪੇ ਦੌਰਾਨ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦੀ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ, ਸੈਂਕੜੇ ਸਮਰਥਕ ਰਹੇ ਸ਼ਾਮਲ
#ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ: ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਕਿਸਮਤ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੱਲ੍ਹ, ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ
#फिरोजपुर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम।
मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।
- 15 Views
- kakkar.news
- June 2, 2026
- Punjab Railways
मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।
फिरोजपुर 02 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा मई, 2026 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.10 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, मई माह में 361 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 55 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य वैध यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है। टिकट चेकिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि अनधिकृत अथवा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण वैध यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
