फिरोजपुर रेल मंडल में कंटेनर माल ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि।
- kakkar.news
- June 13, 2026
- Punjab
फिरोजपुर रेल मंडल में कंटेनर माल ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि।
फ़िरोज़पुर 13 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बी.डी.यू.) ने निरंतर प्रयासों से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित बैठकों और बेहतर समन्वय के चलते फिरोजपुर मंडल ने अप्रैल 2026 और मई 2026 में 194 रेक कंटेनर लोडिंग दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि के 187 रेक की तुलना में लगभग 3.7 प्रतिशत अधिक है। इस लोडिंग से न केवल मंडल के माल यातायात में वृद्धि हुई है, बल्कि रेल राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेलवे द्वारा किफायती, समयबद्ध एवं ‘डोर-टू-डोर’ सेवा उपलब्ध कराने से व्यापारियों का भरोसा मजबूत हुआ है।
यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल की कुशल कार्यप्रणाली, समन्वय और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाजनक सेवाओं का नतीजा है। मंडल द्वारा माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026