Trending Now
#बीडीयू बैठक में हुई चर्चा : मिनी रेक सुविधा से कंटेनर लोडिंग को मिलेगा बढ़ावा।
#रेलवे फाटक एवं रेल पटरी पार करते समय सतर्क रहें और रेलवे नियमों का पालन करें।
#जुलाई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 34,410 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਨੂਡਲਜ਼ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਛਾਪਾ, ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਵਿਚਕਾਰ ਬਣ ਰਿਹਾ ਸੀ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਿਲਚੇ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ-ਬੀਐਸਐਫ ਦਾ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਤੂਤ ਦੀ 21ਵੀਂ ਪੁਸਤਕ ‘ਤੂਤ ਦੀ ਪੈੜ’ ਲੋਕ ਅਰਪਣ
#बेवजह चेन पुलिंग पर आरपीएफ का शिकंजा, फिरोजपुर मंडल में 150 मामलों पर कार्रवाई।
#ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ‘ਇੰਡਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ-2026’ ਦੌਰਾਨ “ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ” ਦਾ ਆਯੋਜਨ
#2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਸਰਗਰਮੀਆਂ,
#ਪੀ. ਏ. ਯੂ.-ਕੇ.ਵੀ.ਕੇ. ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਾਬਣ ਅਤੇ ਸਫ਼ਾਈ ਪਦਾਰਥ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਕਿੱਤਾ ਮੁੱਖੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ
रेलवे ने जून माह में टिकट चेकिंग द्वारा 3.60 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया ।
- kakkar.news
- July 4, 2024
- Punjab Railways
रेलवे ने जून माह में टिकट चेकिंग द्वारा 3.60 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया ।
फिरोजपुर 04 जुलाई 2024 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 36,113 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 3.60 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा जून, 2024 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा 3.60 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।
ट्रेन में यात्रा के दौरान रेल यात्री के पास कैश (नकद धन) ना होने की स्थिति में भी वे ऑन-बोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ के पास उपलब्ध हैण्ड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) के माध्यम से क्यूआर कोड / यूपीआई स्कैन कर भुगतान कर सकते है। वर्तमान वित्त वर्ष के जनवरी माह में क्यूआर कोड / यूपीआई स्कैन द्वारा टिकट जाँच सम्बन्धी ट्रांजैक्शन से फिरोजपुर मंडल को 1.31 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो जून माह में बढ़कर 8.87 लाख रूपये हो गया। जनवरी और जून माह की क्यूआर कोड / यूपीआई स्कैन द्वारा अर्जित राजस्व की तुलना करने पर फिरोजपुर मंडल को 677 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फिरोजपुर मण्डल में समय-समय पर क्यूआर कोड के सम्बन्ध में अभियान चला कर रेल यात्रियों को जागरूक किया जाता है, जिसके फलस्वरूप उपयोगकर्ताओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप मई माह में 403 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 70 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए। साथ ही समय-समय पर साफ़-सफाई के प्रति यात्रियों को जागरूक करने हेतु सफाई अभियान भी चलाया जाता है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें अर्थात् फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।
Categories

Recent Posts