- kakkar.news
- July 15, 2025
- Punjab Railways
“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया रेल कर्मचारियों को सम्मानित।”
फिरोजपुर 15 जुलाई 2025 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल के विभिन्न विभागों के चयनित रेल कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा कुल 50 रेल कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में मैकेनिकल, ऑपरेटिंग, कमर्शियल, पर्सनल, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एकाउंट्स एवं इलेक्ट्रिक विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थिति रहे। 
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026