ईमानदारी और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रेलकर्मी ने यात्री का कैनन कंपनी का कीमती कैमरा सुरक्षित लौटाया।
- kakkar.news
- November 12, 2025
- 1
- Punjab
ईमानदारी और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रेलकर्मी ने यात्री का कैनन कंपनी का कीमती कैमरा सुरक्षित लौटाया।
फिरोजपुर 12 नवम्बर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
दिनांक 10 नवम्बर 2025 को टीटीई श्री रमेश कुमार को टिकट जांच के दौरान रेलगाड़ी संख्या पंजाब मेल (12137) में कोच संख्या S1 की सीट संख्या 6 पर एक कैनन कंपनी का कीमती कैमरा मिला। कैमरा का मालिक वहां नहीं था। तत्पश्चात् श्री रमेश कुमार ने कैमरा को सुरक्षित अपने पास रखा और उन्होंने एचएचटी के माध्यम से यात्री का मोबाईल नंबर निकालकर उनसे संपर्क स्थापित किया। यात्री से संपर्क होने पर, उन्हें बठिंडा स्टेशन पर बुलाया गया, जहाँ कैमरा की सत्यापन के उपरांत सुरक्षित रूप से उन्हें वापस सौंप दिया गया।
कैमरा प्राप्त कर यात्री अत्यंत प्रसन्न हुआ और भारतीय रेलवे तथा टीटीई श्री रमेश कुमार का धन्यवाद किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सैनी ने बताया कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और यात्रियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा की ताकि अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ भी प्रेरित होकर सराहनीय कार्य करें।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026
Comment (1)
Harpreet Kaur
12 Nov 2025Ramesh kumar prabhu g ne ek imandari ki nayi misaal di hain aaj k time mein koi itni mehnat krke kisi ki koi cheeze vapis nhi krta. Hare krishna