उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में 29 सेवानिवृत रेलकर्मियों को 15.17 करोड़ रुपये समापन देय का भुगतान
- 81 Views
- kakkar.news
- December 8, 2025
- Punjab Railways
उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में 29 सेवानिवृत रेलकर्मियों को 15.17 करोड़ रुपये समापन देय का भुगतान
फिरोजपुर 08 दिसम्बर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में दिनांक 08.12.2025 को सेवानिवृत 29 रेलकर्मियों को लगभग 15.17 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 30 नवम्बर 2025 को हो गई थी। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपने रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरि० मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल देव, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बिजेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

- June 20, 2026
फिरोजपुर रेल मंडल: प्रगति और उपलब्धियों का सप्ताह।
- June 19, 2026