फिरोजपुर मंडल में 31 सेवानिवृत रेलकर्मियों को 11.82 करोड़ रुपये का समापन देय भुगतान
- kakkar.news
- January 9, 2026
- Punjab
फिरोजपुर मंडल में 31 सेवानिवृत रेलकर्मियों को 11.82 करोड़ रुपये का समापन देय भुगतान
फिरोजपुर 09 जनवरी 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में दिनांक 09.01.2026 को सेवानिवृत 31 रेलकर्मियों को लगभग 11.82 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2025 को हो गई थी। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपने रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे।
इस अवसर पर वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरि० मंडल अभियंता/समन्वय श्री सुमित खुल्लर, वरि० मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेन्द्र, वरि० मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल देव, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

- September 21, 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
- September 21, 2026