अमनदीप अस्पताल वास्तव में ही पंजाब और पंजाबियत की शान है: सीए वरिंदर मोहन सिंघल , शीघ्र ही फिरोजपुर में अमनदीप अस्पताल ग्रुप के साथ मिलकर विशेष आयोजन किया जाएगा: अभिषेक अरोड़ा
- 261 Views
- kakkar.news
- September 23, 2022
- Health Punjab
अमनदीप अस्पताल गु्रप की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है: सीए गगनदीप सिंघल
शीघ्र ही फिरोजपुर में अमनदीप अस्पताल ग्रुप के साथ मिलकर विशेष आयोजन किया जाएगा: अभिषेक अरोड़ा
फिरोजपुर,(अनुज टीनू कक्कड़)
अमनदीप अस्पताल के सौजन्य से अमनदीप क्रिकेट अकादमी में मुख्य आर्थोपैडिक सर्जन डा. अवतार सिंह की अगुवाई में छठे एपीएल का आयोजन किया गया। इस फाइनल मैच में सहगल क्रिकेट क्लब ने एसीसी टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस फाइनल मुकाबले व पुरस्कार वितरण समारोह में फिरोजपुर से पहुंचे सीए वरिंदर मोहन सिंघल, सीए गगनदीप सिंघल व अभिषेक अरोड़ा अकेडमी के सचंालक अभिषेक अरोड़ा ने विशेष रूप से शमूलियत कर खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया वहीं अमनदीप अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य के साथ साथ समाज हित में हर कार्य में बढ़ चढकऱ अपना योगदान डाल रहा है। इस मौके पर सीए वरिंदर मोहन सिंघल ने कहा कि अमनदीप अस्पताल वास्तव में ही पंजाब और पंजाबियत की शान है। अमनदीप अस्पताल द्वारा मुख्य आर्थोपैडिक सर्जन डा. अवतार सिंह की अगुवाई में हर रोज स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए रिकार्ड स्थापित किए जा रहे हैं वहीं अमनदीप अस्पताल द्वारा खेलों में भी बढ़ चढकऱ योगदान डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अमनदीप अस्पताल द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। सीए गगनदीप सिंघल ने कहा कि आज के समय में अमनदीप अस्पताल का कोई सानी नहीं है और अमनदीप अस्पताल गु्रप की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि अमनदीप अस्पताल आज पूरे पंजाब में नंबर वन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है वहीं इसके द्वारा सरकार व प्रशासन को भी पूर्ण सहयोग दिया जाता है। अभिषेक अरोड़ा अकेडमी के सचंालक अभिषेक अरोड़ा ने भी खुले दिल से अमनदीप अस्पताल ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि शीघ्र ही फिरोजपुर में अमनदीप अस्पताल ग्रुप के साथ मिलकर विशेष आयोजन किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को आगे बढऩे की प्रेरणा मिले।

- June 24, 2026
25 ਜੂਨ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ SIR ਸਰਵੇ, BLO ਕਰਨਗੇ ਘਰ-ਘਰ ਦੌਰਾ
- June 23, 2026