रेलवे बोर्ड द्वारा खानपान सेवाओं पर 23.06.2024 से 29.06.2024 तक चलाया जाएगा निरीक्षण अभियान
- kakkar.news
- June 23, 2024
- Punjab Railways
रेलवे बोर्ड द्वारा खानपान सेवाओं पर 23.06.2024 से 29.06.2024 तक चलाया जाएगा निरीक्षण अभियान
फिरोजपुर 23 जून 2024 (अनुज कक्कड़ टीनू)
रेलवे बोर्ड ने खानपान सेवाओं के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह अभियान 23.06.2024 से 29.06.2024 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य खानपान सेवाओं में कमियों की पहचान करना और उन्हें सुधारना है, जिससे रेल यात्रियों की सेवा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी द्वारा गाड़ी संख्या 12331 (हिमगिरी एक्सप्रेस) में “रेल नीर व खानपान उत्पाद उचित दर पर बेचा जा रहा है या नहीं” इसकी गहन जाँच की गई। हिमगिरी एक्सप्रेस में सभी वातानुकुलित एवं स्लीपर कोचों के रेल यात्रियों से वार्तालाप करने पर 11 रेल यात्रियों ने बताया कि खानपान उत्पाद तय शुल्क से अधिक शुल्क लिया गया। हिमगिरी एक्सप्रेस के पैंट्री कार में 102 पानी की बोतलें ऐसी पाई गई जो रेलवे द्वारा निषिद्ध (अनएप्रूव्ड ब्रांड) है, इन पानी की सभी बोतलों को आवश्यक कार्यवाही हेतु जब्त कर लिया गया। रसोई और पैंट्री कार की साफ-सफाई के साथ-साथ खान-पान की गुणवत्ता व मात्रा की जाँच की गई। पैंट्री कार के मैनेजर की काउंसलिंग की गई। आईआरसीटीसी के नियमों के तहत पैंट्रीकार लाइसेंसी के विरुद्ध आईआरसीटीसी द्वारा विभागीय कार्यवाही हेतु आईआरसीटीसी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026