अमृतवेला प्रभात सोसाइटी और सियाराम उत्सव कमेटी इस बार निकालेगी श्री राम बारात।
- 113 Views
- kakkar.news
- September 30, 2025
- Punjab
अमृतवेला प्रभात सोसाइटी और सियाराम उत्सव कमेटी इस बार निकालेगी श्री राम बारात।
इस सम्बन्ध में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने बुलाई अलग अलग मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं की मीटिंग
फिरोजपुर 30 सितंबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
आदरणीय प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात 1 अक्टूबर बुधवार श्री राम नवमी के पावन दिन निकालीं जाएगी, अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों के आवाहन पर महावीर मंदिर तुड़ी बाजार फ़िरोज़पुर शहर में रात 8:00 बजे फिरोजपुर की धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा निकाली जा रही भव्य श्री राम बारात को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को गोखले हाल से निकाली जाएगी। बारात 4:30 बजे पूजा अर्चना के बाद शुरू होकर श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर, मेंन बाजार, दिल्ली गेट पहुंचेगी यहां पर सियाराम उत्सव कमेटी की सुनहरी स्टेज पर सीता माता और भगवान श्री रामचंद्र जी को वरमाला पहनाई जाएगी। ऊपरांत यह बारात मैगजीन गेट, डेरा बाबा धनीराम, श्री कृष्णा मंदिर मोहल्ला सचदेवा, निर्धन निकेतन मंदिर, डॉक्टर साधु चंद चौक से होते हुए प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुखदास मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी।
प्रभु श्री राम जी की बारात को और भी भव्य बनाने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। इसके लिए आज 8:30 बजे विशेष मीटिंग श्री कृष्णा मंदिर, मोहल्ला सचदेवा, फिरोजपुर में रखी गई है। जिसमें आपके बहुमूल्य सुझाव चाहिए। कृपया समय को ध्यान में रखते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जी

- March 21, 2026
ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਘੁਸਪੈਠ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, ਵੱਡੀ ਨਸ਼ੀਲੀ ਖੇਪ ਜ਼ਬਤ
- March 20, 2026