त्योहारों के दौरान लुधियाना व ढंडारी कलां स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बिक्री अस्थायी रूप से बंद
- kakkar.news
- October 13, 2025
- Punjab Railways
त्योहारों के दौरान लुधियाना व ढंडारी कलां स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बिक्री अस्थायी रूप से बंद
फिरोजपुर 13 अक्टूबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि फिरोजपुर मंडल द्वारा अगामी त्योहारों के कारण अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित एवम् रेलयात्रियों की सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री दिनांक 16.10.2025 से 26.10.2025 तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों से अपील करता है, रेलयात्रा को और भी आरामदायक व सुरक्षित बनाने के लिए सफर के दौरान कम सामान लेकर चलें। ट्रेन में यात्रा करने वाले अपने परिचितों और परिजनों को रेलवे स्टेशन के बाहर तक ही छोड़े ताकि रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ ना हो। यात्रियों की सुरक्षा और सुखद यात्रा रेलवे के लिए सर्वोपरि है। सफर के दौरान रेल नियमों का पालन करें, साथ में पटाखे अथवा ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करें।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026