फिरोजपुर मंडल द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
- kakkar.news
- October 24, 2025
- Punjab Railways
फिरोजपुर मंडल द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
फिरोजपुर 24 अक्टूबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना एवं ढंढारी कलां रेलवे स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की है। रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का भी संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त रेलवे कर्मचारी सहित अधिकारियों की तैनाती की गयी है। इसके अलावा मंडल के स्काउट्स एंड गाइड्स के कर्मी विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं आदि का निरंतर मार्गदर्शन और सहायता कर रहे हैं। रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु दिनांक 21.10.2025 से 24.10.2025 के दौरान 10 त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया गया है। दिनांक 21 से 23 अक्टूबर, 2025 के दौरान फिरोजपुर मंडल से 3,28,138 यात्रियों ने अपने गंतव्य की ओर सफर किया। 25 अक्टूबर को दो त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। त्यौहार स्पेशल 05050 जो अमृतसर से छपरा के लिए शाम 17:45 बजे तथा त्यौहार स्पेशल 05733 अमृतसर से किशनगंज के लिए सुबह 04:25 बजे चलेगी। रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन त्यौहार स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठायें।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026