“पश्चिम सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस में नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई
- kakkar.news
- March 13, 2026
- Punjab
पश्चिम सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस में नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई
फिरोजपुर, 13 मार्च 2026 (सिटीजनज़ वॉइस)
दिनांक 12 मार्च 2026 को फिरोजपुर मंडल के ट्रेन संख्या 12926 (पश्चिम सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ श्री सतीश कुमार मीणा और श्री मनीष कुमार मीणा जिनका मुख्यालय अमृतसर है, उन्होंने स्लीपर कोच में टिकट चेकंग के दौरान लगभग 12-13 वर्ष की एक अकेली बच्ची को देखा जिसके पास टिकट नहीं था। दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ ने अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वाणिज्य नियंत्रण कक्ष नई दिल्ली से संपर्क किया तथा बच्ची को नई दिल्ली स्टेशन पर महिला आरपीएफ स्टाफ को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता तक पहुँचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अत्यंत तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया जो रेलवे की छवि को गौरवान्वित करती है साथ ही यह समस्त रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

- September 17, 2026
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ-ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ
- September 16, 2026