फिरोजपुर मंडल ने 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दिए ₹10.49 करोड़ के समापन देय
- 17 Views
- kakkar.news
- June 15, 2026
- Punjab
फिरोजपुर मंडल ने 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दिए ₹10.49 करोड़ के समापन देय
फ़िरोज़पुर 15 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
आज दिनांक 15.06.2026 को उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मई 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए कुल 27 रेलकर्मियों को ₹10.49 करोड़ से अधिक का समापन देय भुगतान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपनी रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सतर्क करते हुए कहा की वे किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें। उन्होंने सभी को सलाह दी कि अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन हेतु कार्मिक शाखा सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय श्री सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेन्द्र, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल देव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
