रेलयात्रियों की सविधा के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच।
- 5 Views
- kakkar.news
- June 18, 2026
- Punjab
रेलयात्रियों की सविधा के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच।
फ़िरोज़पुर 18 जून 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर सीजन के दौरान रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
•ट्रेन संख्या 20498 (फिरोजपुर कैंट–रामेश्वरम हमसफ़र एक्सप्रेस) में 20 जून 2026 को वातानुकूलित 3 टियर (AC 3 टियर) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा ।
* ट्रेन संख्या 12030 (अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस) में वातानुकूलित चेयर कार (AC Chair Car) का एक अतिरिक्त कोच दिनांक 20, 21 और 22 जून 2026 को जोड़ा जाएगा।
फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों की सुविधा और बेहतर सफर के लिए लगातार प्रयासरत है। अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेनों में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे और यात्रा आसान होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल मदद संख्या 139 या नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) से अपडेट जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
