रेलवे फाटक एवं रेल पटरी पार करते समय सतर्क रहें और रेलवे नियमों का पालन करें।
- kakkar.news
- August 6, 2026
- Punjab
रेलवे फाटक एवं रेल पटरी पार करते समय सतर्क रहें और रेलवे नियमों का पालन करें।
फ़िरोज़पुर 06 अगस्त 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल फाटक एवं रेल पटरियों को अनधिकृत रूप से पार न करने के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेलवे ट्रैक को कभी भी अनधिकृत रूप से पार न करना और सदैव फुट ओवर ब्रिज, सबवे अथवा अधिकृत रास्ते का ही उपयोग करना है। रेल फाटक बंद होने पर फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास न करें तथा फाटक खुलने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें। रेलवे फाटक पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और आसपास से गुजरने वाली ट्रेन के प्रति सतर्क रहें। थोड़ी सी लापरवाही जीवन के लिए खतरा बन सकती है। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है।
फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलवे सुरक्षा बल एवं अन्य विभागों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए स्टेशनों, समपार फाटकों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, अनाउंसमेंट, पोस्टर एवं सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लगातार सुरक्षा संदेश प्रसारित किए जाते हैं। फिरोजपुर मंडल सभी यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और रेलवे नियमों का पालन करें।
