Trending Now
#ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਐੱਸ.ਆਈ.ਆਰ.-2026 ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 43 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਭੁੱਕੀ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ
#फिरोजपुर रेल मंडल: प्रगति और उपलब्धियों का सप्ताह।
#फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘रेलवन ऐप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार।
#ਪੀ.ਏ.ਯੂ.-ਕੇ.ਵੀ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਫ਼ਲ ਦੀ ਮੱਖੀ ਦੀ ਸਰਵਪੱਖੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸੰਬੰਧੀ ਖੇਤ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
#– ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
#रेलयात्रियों की सविधा के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच।
#ਸਖਤ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਸਕਾਰਾਤਮਕ ਸੋਚ ਨਾਲ ਹੀ ਸਫ਼ਲਤਾ ਸੰਭਵ – ਦੀਪਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ
#ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਚਲਾਈ ਗਈ ਵਿਲੱਖਣ ਪਹਿਲ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਟੈਕਨੀਕਲ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
अप्रैल माह में टिकट चेकिंग द्वारा ₹03.75 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया।
- 37 Views
- kakkar.news
- May 4, 2026
- Punjab
अप्रैल माह में टिकट चेकिंग द्वारा ₹03.75 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया।
फिरोजपुर, 4 मई 2026 (अनुज कक्कड़ टीनु)
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा अप्रैल, 2026 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 51,839 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग ₹ 03.75 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा अप्रैल, 2026 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, अप्रैल माह में 388 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे ₹ 58 हजार से अधिक वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
Categories

Recent Posts
- June 20, 2026
फिरोजपुर रेल मंडल: प्रगति और उपलब्धियों का सप्ताह।
- June 19, 2026