Trending Now
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਿਲਚੇ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ-ਬੀਐਸਐਫ ਦਾ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਤੂਤ ਦੀ 21ਵੀਂ ਪੁਸਤਕ ‘ਤੂਤ ਦੀ ਪੈੜ’ ਲੋਕ ਅਰਪਣ
#बेवजह चेन पुलिंग पर आरपीएफ का शिकंजा, फिरोजपुर मंडल में 150 मामलों पर कार्रवाई।
#ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ‘ਇੰਡਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ-2026’ ਦੌਰਾਨ “ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ” ਦਾ ਆਯੋਜਨ
#2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਸਰਗਰਮੀਆਂ,
#ਪੀ. ਏ. ਯੂ.-ਕੇ.ਵੀ.ਕੇ. ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਾਬਣ ਅਤੇ ਸਫ਼ਾਈ ਪਦਾਰਥ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਕਿੱਤਾ ਮੁੱਖੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ
#ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਬੈਨਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਾਰੀ
#ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ, ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਵੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਗੁੱਟਬਾਜ਼ੀ ਆਈ ਨਜ਼ਰ, ਚੰਨੀ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦੇ ਫਲੈਕਸ ਤੋਂ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਗਾਇਬ
#ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਅਲਰਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3.54 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 2 ਪਿਸਤੌਲਾਂ, 2 ਮੋਬਾਈਲਾਂ ਸਮੇਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ
सितम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 01.80 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया
- kakkar.news
- October 3, 2025
- Punjab
सितम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 01.80 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया
फिरोजपुर 03 अक्टूबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा सितम्बर, 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 28,583 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 01.80 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा सितम्बर, 2025 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, सितम्बर माह में 556 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 96 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की सक्रियता, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रेलयात्रियों को नियमों के पालन हेतु लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
Categories

Recent Posts