ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- kakkar.news
- November 25, 2025
- Punjab Railways
ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
फिरोजपुर 25 नवंबर 2025 (सिटीजनज़ वॉइस)
फिरोजपुर मंडल में सितम्बर एवं अक्टूबर माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 16 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
श्री लखबीर सिंह ट्रैक मैंटेनर-III, श्री हरकेश मीणा ट्रेन मेनेजर, श्री धरम सिंह मीणा ट्रेन मेनेजर, श्री पिंटू कुमार कांटेवाला, श्री रमेश चन्द्र मीणा कांटेवाला, श्री करणवीर सिंह टीटीआई, श्री अर्पित कुमार टीटीआई, श्री रमेश चंद मीणा तकनीशियन-II, श्री परवीन कुमार स्टेशन मास्टर, श्री संजीव कुमार लोकोपायलट, श्री सतीश कुमार तकनीशियन-I, श्री ललित कुमार शर्मा ट्रेन मेनेजर, श्री गगनदीप स्टेशन मास्टर, श्री आदित्य कुमार तकनीशियन-II, श्री अंकुर ढाका स्टेशन मास्टर और श्री नवीन कुमार गेटमैन को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता/ टीआरडी श्री जीतराम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक, वरिष्ठ मंडल अभियंता-III श्रीमती नवलप्रीत कौर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

- September 21, 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान
- September 21, 2026