फिरोजपुर मंडल के पार्सल कार्यालयों में 90 प्रतिशत लेन-देन ऑनलाइन।
- 9 Views
- kakkar.news
- March 16, 2026
- Punjab
फिरोजपुर मंडल के पार्सल कार्यालयों में 90 प्रतिशत लेन-देन ऑनलाइन।
फिरोजपुर 16 मार्च 2026 (ਅਨੁਜ ਕੱਕੜ ਟੀਨੂੰ)
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्थित पार्सल कार्यालयों में लेन-देन की प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माध्यम से भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। डिजिटल भुगतान प्रणाली अपनाने से व्यापारी द्वारा किए गए वास्तविक लेन-देन के अनुरूप ही भुगतान सुनिश्चित होता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनती है। यदि किसी तकनीकी समस्या के कारण डिजिटल भुगतान नहीं हो पा रहा हो, तो ऐसी स्थिति में नकद भुगतान भी स्वीकार किये जा रहे है। यह व्यवस्था पूरे फिरोजपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर लागू है। मंडल के पार्सल कार्यालयों में लगभग 90 प्रतिशत भुगतान डिजिटल माध्यमों से ही किए जा रहे हैं। वहीं लगभग 10 प्रतिशत व्यापारियों को भी धीरे-धीरे डिजिटल प्रणाली अपनाने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री मनु गर्ग ने बताया कि फिरोजपुर मंडल का उद्देश्य है कि अधिक-से-अधिक लोग डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाएं, जिससे भुगतान व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारु बन सके।
